बेटे की दहेजरहित शादी कर नीतीश के सपने को साकार करने में जुटे भाजपा विधायक

प्रभु झा 
अररिया:ऐतिहासिक सुन्दरनाथ  महादेव के दरबार मे बाबा भोलेनाथ को साक्षी मानकर भारत नेपाल के बीच बेटी रोटी के सम्बन्धों को साकार करते हुए सिकटी के भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल ने अपने छोटे पुत्र जोशी कुमार मंडल की शादी पड़ोसी देश नेपाल के मोरंग कटहरी निवासी शोभाकांत कामत की बेटी संध्या कामत के संग 17अप्रैल को बाबा के दरबार करवाने की सारी तैयारी कर ली हैं। शादी दहेजरहित कर रहे हैं।दहेज के रूप में केवल अपनी बहू को घर ला रहे हैं। इस शादी से समाज के लिए उदाहरण पेश करने जा रहेहैं।, यहां के परंपरा के अनुसार लडके वाले दुल्हे के संग बारात लेकर लडकी वाले के घर जाते हैं,पर विधायक ने   दुल्हन के पिता से साग्रह निवेदन कर शादी बाबा भोलेनाथ के दरबार मे करवा रहे है।शादी  में शामिल होने वालों के लिए भव्य तैयारी की जा रही है। कयी हजार लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के भोजन सामाग्री तैयार करवाये जा रहे हैं।बिना दहेज के होने वाले शादी के लिए बिहार सरकार के कई मंत्रियों,विधान परिषद सदस्यों सांसद और विधायकों के अलावे नेपाल के राजनीतिक दलों के नेताओं और गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।शादी का आयोजन ऐतिहासिक सुन्दरनाथधाम मंदिर में होगा,जिसमे वर-वधू सात फेरों के स्थान पर आठ फेरे लेंगे।शादी में आमंत्रण के लिए पांच हजार से अधिक निमंत्रण कार्डों का वितरण किया गया है।इसके अलावे एक क्विंटल सुपारी को रंग कर ग्रामीण इलाके में सुपारी निमंत्रण भेजा गया है।मांसाहारी और शाकाहारी भोजनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर खाने की व्यवस्था की गई है।बटराहा मध्य विद्यालय परिसर के साथ बगल वाले मैदान में खाने के इंतजमात किये गये हैं।गीत-संगीत के लिए म्यूजिक सिस्टम को भी बंगाल से मंगाया गया है।विधायक सहित पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे है।तैयारी जोर शोर से की जा रही है। स्वागताकांक्षी सांसद प्रदीप कुमार सिंह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *