नए साल में तेजस्वी बनेंगे पिता और लालू यादव दादा !

पटना : नया साल 2033 राजद सुप्रीमो लालू परिवार के लिए खुशियों वाला होने वाला है। दरअसल, लालू यादव दादा और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी राजश्री डॉक्टर की देखरेख में दिल्ली में हैं। तेजस्वी यादव भी दिल्ली गए हुए हैं। हालांकि इस बात की अभी तक परिवार की ओर से पुष्टि नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजश्री का दिल्ली के डॉक्टर के यहां चेकअप चल रहा है। फरवरी या मार्च में तेजस्वी और राजश्री माता-पिता बनेंगे। लालू-राबड़ी परिवार में नया मेहमान आने वाला है।
लालू परिवार में 2023 में कई खुशियां एक साथ आ रही हैं। लालू यादव दो-तीन महीने में स्वस्थ होकर भारत आ सकते हैं। राबड़ी देवी भी अभी सिंगापुर में ही हैं।
लालू-राबड़ी परिवार में खुशी की खबर के बीच उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी रेचल उर्फ राजश्री लोगों ने नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम दोनों की तरफ से बिहार वासियों को नववर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं। लोगों की जिंदगी में खुशहाली आए। हमारा बिहार राज्य आगे बढ़े। तरक्की करें। यह हम सभी चाहते हैं।आइए मिलकर के एक बिहारी प्राइड के नाते हम सब बिहार को आगे ले जाएं। टीम की तरह काम करें। यह नववर्ष में हम सभी का रेजुल्यूशन होना चाहिए। राजश्री ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *