तेजस्वी बिहार में गुंडागर्दी करने पर उतर आए हैं, गुंडा एक्ट के तहत होना चाहिए मुकदमाः भाजपा

पटना। बिहार प्रदेश बीजेपी तेजस्वी के बयान को लेकर आक्रमक हो गई है। शुक्रवार को विधानसभा के बाहर बीजेपी ने तेजस्वी के बयान का जमकर विरोध किया। जिसमें तेजस्वी ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का नाम लिए बिना कहा था कि केंद्र सरकार के मंत्री बिहार में जो खेला करना चाहते हैं, वो संभल जाएं। यह बिहार है। दिल्ली से कोई बचाने नहीं आएगा। यहां सब ठंडा कर दिया जाएगा। इस बयान पर प्रदर्शन करते हुए पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि नित्यानंद राय को धमकी देना महंगा पड़ेगा। तेजस्वी बिहार में गुंडागर्दी करने पर उतर आए हैं। उनपर गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा होना चाहिए। तेजस्वी यादव असली यादव नहीं हैं। बिहार की जनता उन्हें पहचान चुकी है। बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि तेजस्वी क्या ठंडा करेंगे, तेजस्वी खुद ठंडा हो जाएंगे। बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी। अब वह जेल जाएंगे। भाजपा विधायकों ने तेजस्वी द्वारा सीबीआइ को धमकी देने का आरोप लगाया। ।
विजय सिन्हा जिंदाबाद के नारे लगे
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के विधानसभा परिसर आगमन पर भाजपा विधायकों ने स्वागत किया। इस दौरान विजय सिन्हा जिंदाबाद के नारे लगाए गए। उन्हें पुष्प गुच्छ दिया गया। रामसूरत राय, संजीव चौरसिया, हरिभूषण बचौल, संजय सरावगी, जीवेश कुमार, आलोक रंजन झा समेत कई भाजपा विधायकों ने किया विजय सिन्हा का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *