सांसद निशिकांत का ट्वीट ,तीन बसों से झामुमो विधायकों को छत्तीसगढ़ के बारामुदा ले जाया जा रहा है

रांचीः भाजपा सांसद निशिकांत ने फिर ट्वीट कर सनसनी मचा दी है। इस ट्वीट के भी कई मायने निकाले जा रहे हैं। उन्होंने टवीट कर कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के सूत्रों के अनुसार, तीन बसों से झामुमो विधायकों को छत्तीसगढ़ के बारामुदा ले जाया जा रहा है। मैं भाजपा, एजेंसी के साथ साथ अब झामुमो की सूचना भी लगातार देता रहूंगा। निशिकांत दुबे ने कहा है कि झारखंड में मध्यावधि चुनाव होना चाहिए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। गंभीर मामला है। यह भ्रष्टाचार का मामला बनता है। अगर एक सामान्य विधायक की विधानसभा सदस्यता गई होती तो बात समझ में आती है। लेकिन यह मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संबंधित है। वह केवल एक विधायक नहीं, झारखंड सरकार के मुखिया भी हैं। इसलिए न सिर्फ उन्हें, बल्कि उनकी पूरी पार्टी को पुन: चुनाव के जरिए जनादेश मांगना चाहिए। भाजपा इस मांग पर कायम है कि झारखंड में मध्यावधि चुनाव होना चाहिए। भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि उनके ऊपर हेमंत सोरेन ने 36 तरह के केस दर्ज करवाया और आज खुद मुख्यमंत्री की कुर्सी और हेमंत सोरेन में 36 का आंकड़ा होता नजर आ रहा है। राज्य में लोकतंत्र की लड़ाई लड़कर हमने जीत की तरफ कदम रखा है। झारखंड में इतिहास दोहरा गया मधु कोडा भाग दो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *