शिक्षा सेवक, तालीमी मरकज के रिक्त पदों के लिए प्रखंड में सर्वे

                                                         सिकटी :प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा सेवक /तालीमी मरकज  के रिक्त पदों पर चयन के लिए सर्वे का कार्य प्रारंभ हो गया है। सर्वे के लिए प्रखंड संसाधन केंद्र सिकटी ,बरदाहा में पदस्थापित तीनों प्रखंड साधन सेवी को नियुक्त किया गया है।

प्रखंड साधन सेवी गिरानंद बैठा ने बताया कि प्रखंड के सभी 14 पंचायतों को 5:5:4 के बराबर तीनों बीआरपी को सर्वे कार्य दिया गया है सर्वे में महादलित अतिपिछड़ा को चिन्हित कर सर्वे तो किया जा रहा है जबकि अल्पसंख्यक के सर्वे में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लोग सही जानकारी उपलब्ध नही करा रहे है।जबकिं शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज स्वयंसेवक के चयन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पत्रांक 124 दिनांक 28/08/23 के माध्यम से सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अपने अपने प्रखंड मे महादलित ,अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ों की घटते क्रम में आबादी का सर्वे कर प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया गया है। जिलें मे शिक्षा सेवक के लिए 74 व तालिमी मरकज स्वयंसेवक के लिए कुल 27 सीट विभाग द्वारा आवंटित किया गया है।जिस पर चयन किया जाना है। बीआरपी नौशाद आलम ने बताया की शिक्षा सेवक/तालीमी मरकज स्वयं सेवक का चयन हेतु जो सर्वे का कार्य रुका हुआ था बीइओ राशिद नवाज़ द्वारा वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार त्वरित गति से कार्य को पूरा करने को कहा गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *