सोहराई पर्व महोत्सव मनाने को लेकर बैठक , मुख्य संयोजक बनें सुधीर मंगलेश

दुलमी प्रखंड के सिरु बुधबाजार में सोहराई पर्व महोत्सव मनाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विकास कुमार व संचालन मोहित पटेल ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से सोहराय पर्व महोत्सव मनाने के लिए कमेटी का गठन किया। जिसमें मुख्य संयोजक दुलमी प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, अध्यक्ष रविकांत महतो, सचिव छोटन कुमार, कोषाध्यक्ष उतम कुमार, मुख्य संरक्षक प्रदीप महतो को बनाया गया। मुख्य संयोजक सुधीर मंगलेश ने कहा कि संस्कृति से परिपूर्ण झारखंड एक वृहद् सांस्कृतिक धरोहर वाला प्रदेश है। झारखंडी कृषि जनमानस के लोग आदिकाल से ऐसे कई त्यौहार मनाते आ रहे हैं, जो पूर्णत: कृषि एवं प्रकृति पर ही आधारित हैं व जिनका महत्व अद्वितीय है। उन्हीं त्यौहारों में से एक है कार्तिक अमावस्या को मनाया जाने वाला ‘बांदना (सोहराई)’ पर्व । यह पर्व मूलतः पशुधन के सम्मान, सुरक्षा और सुस्वास्थ्य की कामना का पर्व है। इस पर्व के दौरान उनसे किसी भी तरह का कोई काम नहीं लिया जाता है एवं उनकी विशेष देखभाल, आदर सत्कार व वंदन किया जाता है।
मौके पर सुधीर मंगलेश ने बताया कि 6 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को सोहराई परब महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति की कार्यकारिणी सदस्य रामप्रसाद महतो, ताहिर अंसारी, पुनित महतो, महेताब राही, विरेन्द्र कुमार, लिलेश्वर महतो, इमाम अंसारी, बजरंग साव, रामघृत महतो, विरेन्द्र कुमार, राजकुमार महतो, हेमलाल, जाहिर अंसारी, सिकेन्दर कुमार, रुकेश कुमार, रितेश कुमार, मुकेश कुमार, शुभम कुमार आदि दर्जनों लोग शामिल हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *