दिल्ली दरबार में झारखंड कांग्रेस के शीर्ष नेता, 2024 की लड़ाई लड़ने के लिए बनाई गई रणनीति

रांची: 24 की लड़ाई मजबूती रूप से लड़ने और सभी 14 सीटों पर कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी को जीतने के लिए कांग्रेस ने ठोस रणनीति अख्तियार की है। बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे,राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में झारखंड कांग्रेस के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डे ने कहा कि हम लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती 2024 का लोकसभा चुनाव है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को कैसे जीरो पर आउट करना है,इसपर कांग्रेस ने ठोस फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि आज देश में जिस प्रकार से लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। लोकतंत्र का मखौल उड़ाया जा रहा है और पूरे देश में अपातकालीन जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है,यह वाकई में चिंता का विषय है। जिस तरह से संविधान का मजाक बनाया जा रहा है,चुनी हुई सरकार को अपदस्त करने की एजेंसियों से कोशिश की जा रही है। आम जनता के अधिकार पर भी प्रश्नचिन्ह लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा झारखंड में संगठन मजबूती के एक एक बूथ को मजबूत किया जायेगा,वहां पर कांग्रेस के वरीय नेता कैंप करेंगे। आने वाले दिनों में राहुल गांधी,सोनिया गांधी और मल्लिका अर्जुन खड़गे सहित कई कांग्रेस नेताओं का झारखंड में दौरा होगा। साथ ही साथ राज्य सरकार की समन्वय समिति की बैठक होगी। इंडिया गठबंधन के माध्यम से प्रदेश में लोकसभा की सभी 14 सीटों को हासिल करने पर रणनीति बनाई जाएगी।
श्री पांडेय ने कहा कि पिछली बार झारखंड के सभी प्रखंडों और जिला मुख्यालय में कांग्रेस जन सुनवाई कैंप लगाएगी,इसमें जनता की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, डॉ अजय कुमार, कालीचरण मुंडा, शहजादा आलम ,दीपिका सिंह पांडे सहित कई झारखंड कांग्रेस के नेता और विधायक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *