झारखंड प्रदेश तेली-साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने सैकड़ों लोगों के साथ थामा राजद का दामन

रांची: विधानसभा का चुनाव बिहार में है और राजद झारखंड से चक्रव्यू रच रही है। बिहार चुनाव में तेली-साहू समाज का एकमुश्त वोट लेने के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने झारखंड से तेली-साहू समाज के बड़े नेता या यूं कहे तो तेली साहू समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू को पार्टी में शामिल कराया है। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने भी राजद की सदस्यता ग्रहण किया है। सुनील साहू को बिहार में मोरबा विधानसभा से राजद के विधायक रणविजय साहू ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया है। इस मिलन समारोह में बिहार से मोरबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रणविजय साहू झारखंड पहुंचे थे। उनके साथ राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव,प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश यादव थे। वहीं। प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव और हेमंत सोरेन सरकार में श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे।
वहीं राजद में शामिल होने के बाद सुनील साहू ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। साथ ही कहा कि भाजपा तेली साहू समाज का सिर्फ वोट लेना जानती है। हमारे समाज के लोगों को टिकट देने में कंजूसी करती है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह झारखंड विधानसभा चुनाव में तेली साहू समाज ने महागठबंधन के प्रत्याशी को वोट देकर हेमंत सोरेन की सरकार बनाया था,उसी तरह से बिहार में होने वाले चुनाव में तेली-साहू समाज लोग राजद के प्रत्याशी और राजद समर्थित लोगों को ही वोट करेंगे। अब इस समाज को भाजपा अधिक दिनों तक धोखा नहीं दे सकती है।
सुनील साहू ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने हमेशा तेली-साहू समाज के सम्मान देने का काम किया है। इस चुनाव में भी तेली-साहू समाज के लोगों को अधिक संख्या में टिकट मिलेगा। राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव सह झारखंड के श्रम नियोजन एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के विचारधारा से प्रभावित होकर आज झारखंड में तेली साहू समाज के बड़े नेता सुनील साहू पार्टी में शामिल हुए हैं। सुनील साहू के पार्टी में शामिल होने से बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को बेहतर परिणाम मिलेगा।प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ना सब पिछड़े, दलित, आदिवासियों, और अल्पसंख्यक की विरोधी है बल्कि वह उन राज्यों के खिलाफ भी काम कर रही है जहां उनकी सरकार नहीं है। इसलिए ऐसे सरकार को तत्काल हटाने की जरूरत है।
जयप्रकाश नारायण यादव जी ने कहा कि बिहार में जनता डबल इंजन की सरकार से त्राहिमाम है ।
भोला यादव ने कहा कि जिस प्रकार तेली समाज आज यहां एकजुट है उसे आगे भी एकजुट रहने की आवश्यकता है। क्योंकि इसी तेली समाज को पहले मनुवादियों ने दुत्कारने का काम किया था और सुबह उठकर उनका मुंह ना देखने की बात कहा करते थे। यह लालू यादव जी की महानता है कि उन्होंने सभी वंचित पिछड़े समाज को सशक्त और जागरूक बनाने का काम किया है।
बिहार राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने कहा कि पिछड़ों ,दलितों, गरीबों को अगर कहीं इज्जत है तो वह राजद में ही है उन्होंने आगे कहा कि सुनील साहू से उन्हें बहुत उम्मीद है कि वह झारखंड में साहू समाज को एकत्रित करेंगे और राष्ट्रीय जनता दल को मजबूत करेंगे‌। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश पासवान , पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ,गौतम सागर राणा , युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रंजन यादव, गढ़वा राजद के सूरज सिंह,मंजू साह , कमलेश यादव जी, डॉ मनोज, मनोज पांडे जी इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *