बाबा विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाने का फैसला
रांची: बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में सोमवार को एक आवश्यक बैठक जयन्त झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 15 अगस्त को 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सुबह 11 बजे धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है।स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रांची नगर निगम के निवर्तमान उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय के द्वारा झंडोत्तोलन का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा । साथ ही साथ बाबा विद्यापति स्मारक समिति के प्रमुख कार्यों की समीक्षा की जाएगी! आज के बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री जयन्त झा, ज्ञानदेव झा, सौरभ कुणाल, रंजीत लाल दास, उदित नारायण ठाकुर, आशु झा, पूर्णेन्दु ठाकुर, मृत्युंजय झा, डॉ० पंकज राय, संतोष मिश्रा, वैद्य मनोज झा, राजेश झा, छवि झा, नितेश कुमार सिंह, बिंदु झा, हेमन्त झा, आशुतोष झा, आदि ने बैठक में भाग लेकर बैठक को संपन्न किया।



