प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने चाईबासा जिलाध्यक्ष का जाना कुशलक्षेम
रांची : दिल्ली से वापस लौटते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) की भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू से जमशेदपुर स्थित टाटा अस्पताल में जाकर मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि अब उनकी स्थिति में पहले से काफी सुधार है। प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष के यथाशीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से वे शीघ्र ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होंगी एवं पूर्ववत ऊर्जा के साथ संगठनात्मक कार्यों में पुनः सक्रिय भूमिका में दिखेंगी।
बतला दें कि गीता बालमुचू पिछले दिनों एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थीं।
इस दौरान पर जमशेदपुर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, कुलवंत सिंह ‘बंटी’ , गुंजन यादव सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।



