कांग्रेस विधायक अनूप सिंह और प्रदीप यादव के घर आयकर विभाग ने मारा छापा

रांची: झारखंड के बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह और पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के घर आयकर विभाग ने छापा मारा है। इसके अलावा गोड्डा के एक और विधायक के यहां आयकर की टीम पहुंची है।
गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दूबे ने यह जानकारी 4 नवंबर को ट्वीट कर दी है।  उन्‍होंने लिखा है, ‘ सीटी विधायक व विधायक अनूप सिंह पर आयकर विभाग का छापा।‘

जानकारी हो कि डॉ दूबे ने बेरमो विधायक अनूप सिंह के खिलाफ ईडी, आयकर सहित कई एजेंसियों को शिकायत की थी। उनके खिलाफ जांच करने का आग्रह किया था।

जानकारी हो कि अनूप सिंह कांग्रेस के विधायक हैं। उनके पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के बाद हुए उपचुनाव में वह जीते हैं। दिवंगत राजेंद्र सिंह कोयला उद्योग के बड़े नेताओं में एक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *