कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश प्रभारी के राजू ने दिए कई निर्देश

रांची: रांची प्रेस क्लब में मंगलवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, और जन मुद्दों पर चर्चा हुई। संगठनात्मक मुद्दों के साथ-साथ “संविधान बचाओ” और दलितों के अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर भी गहन चर्चा हुई।
बैठक में पार्टी की जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को मिशन मोड में कार्य करने के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं का जोश और नेतृत्व का उत्साह इस बात का प्रमाण था कि झारखंड कांग्रेस जनता की सेवा और न्याय के लिए अडिग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *