उलगुलान रैली को जेएमएम विधायक बैद्यनाथ राम ने बताया ऐतिहासिक,कहा- यहां से भाजपा का हो गया पैकअप

रांची: प्रभात तारा मैदान में रविवार को आयोजित इंडी गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली को लातेहार विधानसभा क्षेत्र से झामुमो विधायक बैद्यनाथ राम ने ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले प्रभात तारा मैदान में हुए किसी भी रैली में इतनी संख्या में भीड़ नहीं हुई थी। इस अप्रत्याशित जन सैलाब से एक बात तो तय हो गया है कि झारखंड से भाजपा का अब पैकअप होने वाला है। झारखंड ही नहीं पूरे देश में भाजपा की स्थिति बद से बदतर हो गई है। जनता अब झूठे वादे पर भरोसा छोड़ चुकी है। पीएम मोदी के जुमले को जनता अब समझ चुकी है।
झामुमो विधायक ने कहा कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को एक साजिश के तहत भाजपा ने जेल भेजवाने का काम किया है। झारखंड की जनता इस बात को जान चुकी है और भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। यही कारण है कि हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद झारखंड की जनता में वे और भी लोकप्रिय बन गए हैं। झारखंड के आदिवासी और मूलवासी के नेता आज भी हेमंत सोरेन ही हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में झारखंड से भाजपा का सफाया हो जायेगा। केंद्र की तानाशाही सरकार का अब अंत होने वाला है।अगली सरकार इंडी गठबंधन की बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *