श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की प्रदेश कार्यकारणी कमेटी का गठन, सुरेंद्र सोरेन बने प्रदेश अध्यक्ष

रांचीः श्रमजीवी पत्रकार यूनियन झारखंड की बैठक शनिवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। शहरोज कमर की अध्यक्षता में यूनियन की बैठक की गई। इस बैठक में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के विस्तार के लिए सर्व सहमति से प्रदेश कार्यकारणी कमेटी का गठन किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सोरेन, और प्रदेश सचिव सुनील सिंह को चुना गया। इसके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष : आर एस प्रसाद ऊर्फ मुन्ना, परवेज कुरैशी। प्रदेश सचिव शहरोज कमर, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार पाठक कार्यालय प्रभारी संजीत कुमार और अमरेश कुमार को बनाया गया है।
प्रदेश कार्यकारिणी समिति में बृजेश राय, गुड्डू झा, एसएम खुर्शीद, प्रदीप पल्लव, मृत्युंजय झा, विनोद कुमार सिंह, आशीष कुमार वैद्य, विषमय अलंकार, मनोज सिंह, विनोद केसरी, अमित वर्मा, दीपक गुहा, श्रीकांत उज्जैन, प्रभु दयाल तिवारी, विजेंद्र तिवारी, कार्तिक रजक, जितेंद्र सिंह, मानिक बोस, अशोक द्विवेदी, उद्यम प्रभात, चंदन चौधरी, चंदन सिन्हा और विनय कुमार सहित अन्य शामिल है। बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रकारों के हित और संवर्धन और उसके गरिमा के लिए के लिए यूनियन लगातार संघर्ष के लिए तैयार रहेगी। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में कमेटी का विस्तार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *