मलिकार्जुन खड़गे को बधाई देने प्रदेश कांग्रेस के नेता दिल्ली रवाना

रांची: कांग्रेस नेता मलिकार्जुन खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने बढ़ाई दी है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर,मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि मंत्री बादल दिल्ली रवाना हुए।

दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मलिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस पार्टी संगठन और भी अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी एक अनुभवी नेत्री हैं। पार्टी को सोनिया और राहुल गांधी का मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *