प्रदेश भाजपा प्रवक्ता लवली गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से की मुलाकात

रांची: प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सह महिला नेत्री लवली गुप्ता ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,अनुराग ठाकुर,भाजपा नेता निररूहा से मुलाकात किया है।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ भाजपा नेत्री लवली गुप्ता

इस दौरान श्रीमती गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को झारखंड आने का निमंत्रण दिया है। वहीं केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी से झारखंड में शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर चर्चा की है। वहीं मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रवक्ता लवली गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को झारखंड में और भी बेहतर ढंग से कैसे धरातल पर उतारा जाय, इसपर चर्चा हुई है। इसके अलावा संगठन मजबूती पर भी चर्चा हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *