36वी राष्ट्रीय खेल , कोचिंग कैंप के लिए योगेश यादव आमंत्रित

खेल कूद एवम युवा कार्य निदेशालय द्वारा 16 से 25 सितंबर तक विशेष प्रशिक्षण शिविर मोराबादी, रांची में

साहिबगंज
गुजरात में 29 सितंबर से 12
अक्टूबर तक होने वाली 36वी राष्ट्रीय खेल एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर परिणाम के आधार पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा झारखंड के 09 एथलीटों का इंट्री दिया गया है। वहीं वर्ल्ड एथलेटिक लेवल 2 कोच एवम आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहेबगंज के कोच योगेश प्रसाद यादव को 16 से 25 सितंबर तक विशेष प्रशिक्षण शिविर मोराबादी, रांची के लिए आमंत्रित किया गया है।
वहीं पुनः योगेश यादव झारखंड एथलेटिक्स टीम के लिए 26 को अहमदाबाद रवाना होंगे।

झारखंड टीम इस प्रकार है।

अंतरराष्ट्रीय एथलीट
सपना कुमारी (रामगढ़), फ्लोरेस बारला, आशा किरण बारला (भटिया अकादमी बोकारो), सुप्रीति कच्छप (गुमला), प्रियंका केरकेट्टा (रांची)

राष्ट्रीय पदक विजेता अनुरूपा कुमारी (गुमला), सदानंद कुमार (हजारीबाग), विजय लकड़ा (सिमडेगा), आशू कुमार सिंह (रांची साई)
योगेश यादव के चयन पर
जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार,सचिव माधव चंद्र घोष, उपाध्यक्ष कल्याण श्रीवास्तव,ओम तत्सत,मनोज कुमार, कोच अशोक साहनी, पूर्व एथलीट अमर यादव,बमबम कुमार, आदित्य, सुनिल किस्कू, संतोष टिंकू, निमाय चौधरी, शर्मिला कुमारी समेत जिले के खेल प्रेमियों ने शुभ कामना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *