छठ पर्व उपरांत यात्रियों की वापसी हेतु चलायी जा रही विशेष ट्रेनें
बोकारो :छठ पर्व सम्पन्न होने के उपरांत बीते दिन से बिहार क्षेत्र से श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की वापसी प्रारंभ हो गई है। छठ पूजा सम्पन्न करने के बाद बिहार से भारी संख्या में यात्री अपने-अपने कार्यस्थलों की ओर लौट रहे हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा उनकी यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं आरामदायक बनाने के लिए विशेष तैयारियाँ की गई हैं।आद्रा मंडल से होकर भुवनेश्वर, चारलापल्ली, गोंदिया, इतवारी, अजमेर, झांसी, दुर्ग आदि प्रमुख गंतव्यों के लिए अनेक विशेष ट्रेनें संचालित की गई है ।
28 अक्टूबर को आद्रा मंडल के बोकारो स्टेशन से होकर भुवनेश्वर, अजमेर, संतरागाछी, कामाख्या एवं तिरुपति की ओर जाने वाली कई पूजा स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी।यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु स्टेशन परिसरों में हेल्प डेस्क, सूचना केंद्र स्थापित किया गया हैं। भीड़ नियंत्रण एवं टिकट जांच की सुचारु व्यवस्था के लिए अतिरिक्त टीटीई स्टाफ की तैनाती की गई है। साथ ही, यात्रियों के लिए स्टेशन परिसरों में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं अन्य यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सुरक्षा हेतु आरपीएफ ,जीआरपी की विशेष तैनाती एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई है।



