कांग्रेस के छह बागी विधायकों को स्पीकर ने अयोग्य घोषित किया

शिमला: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कांग्रेस के छह बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है। उन सभी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग किया था। जबकि कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने चुनाव से पहले व्हिप जारी किया था। लेकिन छह विधायकों ने उसका उल्लंघन किया।
कांग्रेस ने एक कड़ा संदेश देने का काम किया है। अयोग्य घोषित होने वाले विधायक अब आगे क्या करेंगे। वहीं जानकारों की मानें तो ये लोग उपरी अदालत में जाएंगे। साथ ही लोकसभा चुनाव के साथ ही चुनाव आयोग इन छह विधानसभा सीट पर भी उप चुनाव करा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो इसमें कांग्रेस को नुकसान हो सकता है।
खैर,हिमाचल प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन का मामला फिलहाल टल गया है।विधानसभा में कुल 68 सीट है और बहुमत का आंकड़ा 35 है। सरकार के पास 34 एमएलए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *