पंजाब : सीएम भगवंत मान के कैबिनेट में दस विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

लुधियाना : सूबे में आप को मिली प्रचंड बहुमत के बाद भगवंत मान मुख्यमंत्री बन गए हैं और शनिवार को उनकी कैबिनेट के लिए आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले शुक्रवार को भगवंत मान का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ था। पंजाब सरकार की नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद भगवंत मान दोपहर 12:30 बजे अपनी कैबिनेट की। विधायक हरजोत सिंह बैंस ने ली मंत्री पद की शपथ, पंजाब की आनंदपुर साहिब सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट प चुनाव जीते हैं। पंजाब की होशियारपुर सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं ब्रह्म शंकर जिंपा। पट्टी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं लालजीत सिंह भुल्लर।
विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने ली मंत्री पद की शपथ। पंजाब की अजनाला सीट से चुनाव जीते हैं कुलदीप सिंह धालीवाल
आम आदमी पार्टी के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने ली मंत्री पद की शपथ, पंजाब की बरनाला सीट से विधायक चुने गए हैं गुरमीत सिंह मीत हेयर
आम आदमी पार्टी के विधायक लाल चंद कटारुचक ने ली मंत्री पद की शपथ, पठानकोट जिले की भोआ विधानसभा सीट से विधायक हैं लाल चंद कटारुचक
डॉक्टर विजय सिंगला ने ली पंजाब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ
आम आदमी पार्टी के विधायक हरभजन सिंह ईटीओ ने ली मंत्री पद की शपथ
आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ बलजीत कौर ने ली मंत्री की शपथ, आज 10 विधायक ले रहे हैं मंत्री पद की शपथ
हरपाल सिंह चीमा ने ली मंत्री पद की शपथ, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे चुके हैं हरपाल सिंह चीमा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी सीरत कौर मान और बेटा दिलशान मान भी कैबिनट के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे
कुछ ही देर में शुरू होगा पंजाब की कैबिनेट का शपथ ग्रहण, हॉल में पहुंचे आम आदमी पार्टी के सभी विधायक
पंजाब कैबिनेट में दो किसान, तीन वकील, दो डॉक्टर, एक सामाजिक कार्यकर्ता, एक इंजीनियर और एक बिजनेसमैन सहित विभिन्न पेशों के विधायक होंगे शामिल
पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली थी प्रचंड जीत, 117 सीटों में 92 सीटों पर जीते थे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार।
8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *