अफवाह की खबरों को बिना तहकीकात के फॉरवर्ड ना करे- एसपी हरविंदर सिंह
बोकारो: बोकारो जिला मुख्यालय में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में नगर निगम चुनाव सहित आनेवाले पर्व त्योहारों को लेकर बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।इस बैठक में शहर में तेजी से फैलने वाले अफवाहों पर नजर रखने सहित क्राइम कंट्रोल को लेकर गस्ती एवं वाहन जाँच में तेजी लाने पर चर्चा की गई। समीक्षा बैठक के बाबत जानकारी देते हुए एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाने को पुलिस तत्पर है साथ ही बताया कि पुलिस जिले के होने वाले संगठित अपराध में लगाम लगाने में काफी हद तक सफल भी हुई है।उन्होंने पिछले दिनों जिले के चांदनकियारी तथा सेक्टर 6 में मिले अज्ञात शवों के अनुसन्धान पर बताया कि पुलिस इसमें काफी हद तक सफलता के करीब है हम जल्द ही इस मामले को सबके साथ साझा करेंगे। साथ ही उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह की खबरों को बिना तहकीकात के फॉरवर्ड ना करे, पुलिस को इसकी जानकारी दे।



