जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट में राहत,15 सितंबर को अगली सुनवाई

रांची: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों में निरसा उत्पन्न हो गई थी। शुक्रवार को हाईकोर्ट के आदेश के बाद सभी के चेहरे पर खुशियां लौटी। इसके बाद राष्ट्रगान गा कर न्यायलय का आभार प्रगट किया। चार दिन पहले आसमान से भारी बारिश तो हो ही रही थी। वहीं दूसरी तरफ एक आदेश से दफ्तर से निकाले गए अधिकारियों की आंखे के आँसू भी बंद होने का नाम नहीं ले रहा था। जब झारखंड हाईकोर्ट ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक लगा दी ।इस खबर से चयनित अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. प्रोजेक्ट भवन के बाहर चार दिनों से अनवरत प्रदर्शन कर रहे नवनियुक्त अधिकारियों ने भावुक होकर जमीन को चूम लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *