भागलपुर में लोकतंत्र के प्रहरी उतरे मैदान में जिलाधिकारी ने प्रेक्षकों का किया स्वागत

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाने के लिए भागलपुर जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त प्रेक्षकगण अब भागलपुर पहुंच चुके हैं। लोकतंत्र के इस महायज्ञ में भाग लेने आए इन प्रेक्षकों का भव्य स्वागत किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सभी सामान्य प्रेक्षकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर भागलपुर की धरती पर हार्दिक अभिनंदन किया। वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत ने पुलिस प्रेक्षक श्री अनिल शर्मा का स्वागत कर शांति और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी साझा करने का संदेश दिया। सभी प्रेक्षक फिलहाल जिला अतिथि गृह में ठहरे हुए हैं, जहां से वे चुनावी गतिविधियों की निगरानी शुरू कर चुके हैं।

कौन हैं ये प्रेक्षक? आइए डालते हैं एक नजर:

152- बिहपुर: उमेश नारायण पांडे

153- गोपालपुर: संजय कुमार खत्री

154- पीरपैंती (अजा): आर लिली

155- कहलगांव: पंकज

156- भागलपुर: अनिल मेश्राम

157- सुल्तानगंज: जगदीश सोनकर

158- नाथनगर: अबू तैयांग

पुलिस प्रेक्षक: अनिल शर्मा

इन प्रेक्षकों की मौजूदगी यह सुनिश्चित करेगी कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे, मतदाता निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें, और कोई भी गतिविधि कानून की सीमा से बाहर न जाए।

जिले में अब चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है, और प्रेक्षकों की सक्रियता इस बात की गारंटी है कि इस बार का चुनाव सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार और सजग लोकतांत्रिक उत्सव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *