फंदे में लटका मिला युवती का शव, दुष्कर्म की आशंका, इलाके में सनसनी

रामगढ़ : रामगढ़ में युवती का शव फंदे में लटका मिला। इसके पीछे दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। मामला गोला प्रखंड के कोचा टोला का है। युवती का एक टेंट हाउस के गोदाम पर लड़की को फंदे से लटकते हुए पाया गया आशंका जताई जा रही है कि लड़की के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। वारदात को अंजाम देने का आरोप टेंट हाउस संचालक पर लगा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। मरने वाली लड़की की उम्र करीब 19 वर्ष थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने पूरे घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई। पुलिस ने छानबीन के दौरान टेंट हाउस से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर की बोतलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने घटनास्थल टेंट हाउस परिसर से युवती का चप्पल, दुपट्टा जब्त कर लिया है। पुलिस ने पंचनामा कराने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *