राजद कार्यकर्ताओं से पहले ही मंत्री तेजप्रताप पहुंच गए रांची एयरपोर्ट

रांची : झारखंड में राजद कार्यकर्ताओं के साथ खेला हो गया। बारातियों से पहले ही दूल्हा पहुंच गया। दरअसल मंगलवार को बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव का रांची का रांची दौरा पूर्व निर्धारित था। तेज प्रताप की फ्लाइट समय से पहले ही रांची पहुंच गई।

तेज प्रताप एक बजे एयरपोर्ट से बाहर निकले तो राजद कार्यकर्ताओं का हुजूम नहीं दिखा। तेज प्रताप सीधे गाड़ी में बैठे और होटल के लिए निकल गए। जबकि उनके स्वागत के लिए ढोल बाजे के साथ आए राजद नेताओं की टोली तेज प्रताप के एयरपोर्ट से निकलने के बाद पहुंची। कार्यकर्ता भी उल्टे पांव रेडिशन ब्लू होटल पहुंच गए। काफी देर इंतजार करने के बाद तेज प्रताप राजद कार्यकर्ताओं से मिले। वहीं प्रदेश राजद खटाल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गौरीशंकर यादव ने मीडिया से कहा कि तेज प्रताप यादव का विमान आज पहले ही आ गया। हमलोग तो समय पर आए हैं। तेज प्रताप के रांची दौरे के बारे में गौरीशंकर यादव ने कहा कि झारखंड में विधायकों की हो रही खरीद परोख्त को रोकने और भाजपा को करारा जवाब देने तेज प्रताप यादव झारखंड पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए करती रहती है। झारखंड में भी पिछले कई दिनों से भाजपा हेमंत सोरेन सरकार अस्थिर करने की साजिश कर रही है। यूपीए विधायकों को प्रलोभन दिया जा रहा है। लेकिन राजद के लोग ऐसा होने नहीं देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *