जामताड़ा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी

जामताड़ा: झारखंड में कांग्रेस संगठन के अंदर लफड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के अंदर अंदुरूनी लड़ाई सामने देखने को मिला है।

दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के नेतृत्व में जामताड़ा में आयोजित किया गया था। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,कृषि मंत्री बादल शामिल हुए। सभी लोग कोर्ट रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना था। इसी दौरान  वहां पर पहले से मौजूद विधायक इरफान अंसारी के समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और धक्का मुक्की करने का भी प्रयास किया।

हंगामे पर उतारू विधायक समर्थकों ने पहले प्रदेश अध्यक्ष के बाडीगार्ड के साथ हाथापाई शुरू की फिर मामला और बिगड़ गया। उसके बाद विधायक इरफान अंसारी ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *