राजधानी रांची में 11 अक्टूबर को खुलेगा ‘बालाजी वस्त्रम’, खरीदारी पर मिलेंगे आकर्षक ऑफर

रांची: राजधानी रांची में फैशन और पारंपरिक परिधानों की दुनिया में एक नई शुरुआत होने जा रही है। 25 वर्षों से अधिक की विरासत और ग्राहकों के विश्वास के साथ अपनी पहचान बना चुके बालाजी साड़ी केंद्र अब प्रीमियम फैशन स्टोर ‘बालाजी वस्त्रम’ के रूप में नया कदम बढ़ा रहा है। मेन रोड स्थित इस स्टोर का शुभारंभ 11 अक्टूबर को सांसद द्वारा किया जाएगा। यहां महिलाओं के लिए पारंपरिक और आधुनिक परिधानों की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी।
स्टोर के संचालक सुनील बजाज ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1990 में कारोबार की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में घर-घर जाकर शादी के लिए साड़ियां बेचते थे। महज 200 वर्गफीट की दुकान से शुरू हुआ यह सफर आज धनबाद, जमशेदपुर और रांची समेत पांच स्थानों तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि रांची के ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मेन रोड में नया स्टोर खोलने का निर्णय लिया गया।
आशीष ने बताया कि बालाजी वस्त्रम में महिलाओं के लिए एथनिक वियर का पूरा रेंज उपलब्ध होगा। यहां एक हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक की साड़ियां और लहंगे मिलेंगे। सूरत, बनारस और हैदराबाद सहित देश के विभिन्न केंद्रों से सीधे खरीदारी की जाती है, जिससे ग्राहकों को विविध डिजाइन और विकल्प मिल सकें।
स्टोर में ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखे गए हैं। हर पांच हजार रुपये की खरीदारी पर एक हजार रुपये का उपहार दिया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक खरीदारी पर एक हजार रुपये का वाउचर देने की भी व्यवस्था है। यहां निश्चित मूल्य पर खरीदारी की सुविधा मिलेगी।
हरीश बजाज ने बताया कि स्टोर में नए और आकर्षक डिजाइन के साथ फैशन ट्रेंड्स की जानकारी देने के लिए फैशन कंसल्टेंट भी उपलब्ध रहेंगे। वे ग्राहकों को शादी, पार्टी और अन्य अवसरों के लिए उपयुक्त परिधान चुनने में मदद करेंगे। आने वाले दिनों में बालाजी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। इसके बाद पटना में आकर्षक शोरूम खोलने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *