रांची सीट पर कांग्रेस किसपर खेलगी दांव,सुबोधकांत, रामटहल या कोई और,फैसला आज

रांची:चुनाव आयोग के द्वारा लोकसभा चुनाव तिथि की घोषणा करने से करीब एक सप्ताह का समय बीत चुका है। इस बीच एनडीए ने अपने सभी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने के साथ मैदान में उतार दिया है। लेकिन महागठबंधन ने अबतक तीन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं किया है। शेष सीटों पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं होने से कार्यकर्ता और जनता के बीच अमंजस की स्थिति हो गई है। झारखंड की राजधानी रांची सीट पर पुरे झारखंड की जनता की नजर है। यहां पर अबतक प्रत्याशी की घोषणा नहीं होने से कार्यकर्ता रेस नहीं हो रहे हैं। सियासी बाजार में कई तरह की चर्चा होने लगी है। वैसे टिकट पाने के लिए कांग्रेस में कई मजबूत दावेदार कतार में हैं।लेकिन मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए पूर्व सांसद रामटहल चौधरी का नाम सबसे आगे है। दो दिन पहले दिल्ली से लौटे रामटहल चौधरी का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। ऐसा लग रहा था की रामटहल चौधरी को कांग्रेस ने रांची से टिकट दे दिया है। लेकिन ऐसा नहीं था।
वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व इस बार रांची लोकसभा सीट पर पंजा लहराने के लिए कुछ बड़ा करने जा रही है। वैसे रामटहल चौधरी का भी टिकट पक्का है। लेकिन जबतक औपचारिक रूप से घोषणा नहीं होता है तो इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। वहीं सुबोधकांत सहाय को प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा में भेजने पर चर्चा हुई है। उनको मानने के लिए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व लगातार उनसे बातचीत कर रही है। वैसे सोमवार को रांची सीट पर फैसला होना तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *