गौरवशाली विरासत और आत्मविश्वास के साथ बन रहा आत्मनिर्भर भारत:बाबूलाल मरांडी

रांची:भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, सांसद ,विधायक ,मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के द्वारा आज बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। बूथ पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने देवघर जिलांतर्गत जसीडीह प्रखंड के कुशमहा मे मन की बात पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
इस अवसर पर श्री मरांडी ने कहा मन की बात कार्यक्रम भारत के सांस्कृतिक ,सामाजिक आर्थिक प्रगति का दस्तावेज है।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सांस्कृतिक विरासत के साथ आत्म निर्भरता की ओर बढ़ रहा है।
कहा कि भारत की कला संस्कृति, पारंपरिक हुनर का सम्मान आज बढ़ा है। भगवान बुद्ध का संदेश और योग ने विश्व बंधुत्व के भाव को मजबूत किया है।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने हरमू मंडल रांची में कार्यक्रम को सुना।
उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम करोड़ों लोगों केलिए प्रेरणा है, पाथेय है। आज युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में मोदी जी के संदेश को आत्मसात कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *