झारखंड बजट दिशाहीन और तथ्यहीन : आदित्य साहू

रांची : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पेश बजट को दिशाहीन और तथ्यहीन बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की। प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि 1.58 लाख करोड़ रुपये का बजट केवल आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण है, जिसमें राज्य के विकास की स्पष्ट दिशा और विजन नहीं दिखता।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बजट को आदर्श और जनहितकारी बता रही है, लेकिन युवाओं, किसानों, महिलाओं और उद्यमियों के लिए ठोस प्रावधान नजर नहीं आते। साहू ने कहा कि सरकार बाल बजट और जेंडर बजट की बात करती है, जबकि लापता बच्चों, थैलेसीमिया पीड़ितों तथा महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर कोई ठोस घोषणा नहीं की गई।
किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीद का वादा पूरा करने में विफल रही और किसानों को घोषित राशि भी नहीं मिल सकी। वहीं 400 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा का भी बजट में उल्लेख नहीं है। उन्होंने छात्रवृत्ति, विधवा एवं वृद्धा पेंशन लंबित रहने पर भी सरकार को घेरा।
साहू ने आरोप लगाया कि कई विभागों में बजट खर्च 50 प्रतिशत से भी कम रहा, जिससे नए बजट प्रावधानों की उपयोगिता पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा झारखंड को लगातार आर्थिक सहायता और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाने का भी उल्लेख किया।
नगर निकाय चुनाव मतगणना को लेकर उन्होंने निर्वाचन आयोग से प्रक्रिया बीच में न रोकने की मांग करते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील की। प्रेसवार्ता में पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *