रांची नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए सीमा राय ने कसी कमर

रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। चुनाव आयोग ने इसके लिए अपनी तैयारी पूरी कर लिया है। इस बार चुनाव आयोग ने नगर निगम में मेयर पद पर एससी के लिए आरक्षित कर दिया है। इससे मेयर चुनाव में उतरने के लिए कई प्रत्याशी तैयारी में जुट गए हैं।

वहीं रांची नगर निगम में मेयर पद के लिए समाजसेवी पूर्व भाजपा नेत्री सह झामुमो विधायक बैद्यनाथ राम की पत्नी सीमा राय भी अपनी किस्मत आजमाने का मन बनाया है।
मीडिया से बात करते हुए सीमा राय ने कहा कि रांची झारखंड की राजधानी है। लेकिन यहां पर नागरिक सुविधा का घोर अभाव है। जहां तहां गंदगी पसरा हुआ अक्सर दिखाई देता है। कई वार्ड में नाली निर्माण नहीं हुआ है। इससे गंदा पानी सड़कों पर देखने को मिलता है। गंदगी के कारण अक्सर बच्चे और बूढ़े बीमार पड़ते हैं। जब राजधानी की जनता टैक्स दे रही है तो उसको सुविधा भी मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राजधानी रांची को कैसे बेहतर ढंग से ग्रीन और क्लीन करना है इसका मेरे पास विजन है। राजधानी की जनता मेयर पद के लिए एकबार मुझपर विश्वास कर आशीर्वाद दे,मैं विकास करूंगी।
सीमा राय ने कहा अलग राज्य झारखंड होने पर हम लोगों ने सोच था की दिल्ली,मुंबई की तरह साफ सफाई के मामले में राजधानी रांची में होगा। लेकिन राजधानी रांची शहर में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। वहीं यातायात की व्यवस्था पर कहा कि शहर को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की जरूरत है। सड़क किनारे राहगीरों के लिए पाथवे का निर्माण जरूरी है। जहां पाथवे है तो ठेला खोमचा वाले अतिक्रमण कर बैठे हुए हैं।
सभी वार्ड में पक्की नाली और पार्क बनना चाहिए। नगरवासियों के स्वाथ्य सुविधा के लिए प्रत्येक वार्ड में स्वास्थ्य केंद्र करने होना चाहिए है। उन्होंने कहा कि मेयर को सभी पार्षदों की बातों को सुनना चाहिए। इससे सभी वार्ड में समुचित विकास हो पाएगा। वहीं रांची नगर निगम एससी के लिए आरक्षण होने पर कहा यह चुनाव आयोग का फैसला है।सर्वेक्षण के बाद ही इस तरह के फैसले लिए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *