राष्ट्रीय एकता के अग्रदूत थे सरदार पटेल: मनोज कुमार

राँची: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इकाई नेहरु युवा केंद्रराष्ट्रीय सेवा योजना की राँची विश्वविद्यालय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन रांची विश्वविद्यालय के सहयोग से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, रांची में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज कुमार, सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति एवं खेल विभाग झारखण्ड सरकार, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरोजिनी लकड़ा, निदेशक, खेल निदेशालय, झारखंड, सम्मानित अतिथि डॉ. स्मृति सिंह पी.आर.ओ., रांची विश्वविद्यालय, , नेहरु युवा केंद्र संगठन झारखण्ड राज्य की राज्य निदेशक श्रीमती हनी सिन्हा, राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार, साईं के द्रोणाचार्य अवार्डी श्री सैनी, राष्ट्रपति अवार्डी मिस फलक फातिमा, अलुमुनी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गौरव अग्रवाल के साथ खेल विभाग, के DSO प्रतिनिधि श्री मुकेश एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के श्री विनोद एवं विभिन्न खेल संगठन एवं युवा मंडल के सदस्य राष्ट्रीय सेवा योजना के तथा खेल विभाग के खिलाडी उपस्तिथ रहे|

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत डॉ. ब्रजेश कुमार, राज्य पदाधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा फूल गमला देकर किया गया, एवं अतिथियों के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
अपने स्वागत भाषण में एन वाई के एस की राज्य निदेशक श्रीमती हनी सिन्हा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल का जीवन सभी के लिए आज भी प्रासंगिक है।
मुख्य अतिथि सचिव मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के अग्रदूत थे एवं उन्होंने भारत के 550 से ज्यादा रियासतों एवं राज्यों का विलय कर देश को एकता के सूत्र में बांधने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश के 75000 स्थानों पर एकता दौड़ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है एवं झारखण्ड सरकार भी झारखंड के 100 स्थानों पर आयोजन कर रही है। उन्होंने देश की आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में राष्ट्रीय एकता के लिए युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि भारत रत्न सरदार पटेल के द्वारा 1947 के पूर्व चुनौती एवं राष्ट्रीय एकीकरण में उनके उल्लेखनीय योगदान से सीखने की जरूरत है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल निदेशक श्रीमती सरोजिनी लकड़ा ने कहा कि देश की आजादी में सरदार पटेल का उत्कृष्ट योगदान रहा है एवं उन्होंने भारत की एकता हेतु सराहनीय कार्य किया है।
अपने संबोधन आर यू की पी.आर.ओ. डॉ स्मृति सिंह ने कहा कि लौह पुरुष ने भारत की एकता एवं अखंडता के लिए सार्थक पहल किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन नेहरु युवा केंद्र के उपनिदेशक, सर्वेन्द्र प्रताप सिंह ने किया |
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई, एवं राष्ट्रीय एकता दौड़ को हरी झंडी श्री मनोज कुमार सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं खेल विभाग झारखण्ड सरकार ने दिखा कर रवाना किया ।
एकता दौड़ बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी से प्रारंभ होकर ऑक्सीजन पार्क , राजकीय अतिथिशाला, शिबू सोरेन आवास, रेड क्रोस सोसाइटी, हॉकी स्टेडियम, बापू वाटिका होते हुए पुनः
बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में समाप्त हुई|
कार्यक्रम को सफल बनाने में एन वाई के एस के आसिफ, एन एस एस के अमन, उज्जवल, नैंसी, रोहित, शिवांगी, अतुल, रानी आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *