बिहार में डबल जंगल राज का माहौल :चिराग

गणादेश ब्यूरो
पटना: लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविन्द्र भवन पटना में मिलन समारोह कार्यक्रम को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन नहीं बल्कि डबल जंगल राज का माहौल है। जब से सरकार बदली है। अपराध और ज्यादा बढ़ गया है।ऐसी घटनाएं बिहार में हो रही, जिसे हमने कभी सोचा ही नही था। बेगूसराय की घटना को ही देख लिजिए। दो लोगों ने निर्दोष लोगों पर फायरिंग की और नीतीश जी स्लोगन दे रहे हैं,बिहार में दिखा, अब देश देखेगा।
चिराग ने यह भी कहा बिहार की जो हालात दिख रही है,ऐसे में राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूरत है। राज्य के अन्दर शासन व्यवस्था खत्म हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ जमीन पर अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। अगर नीतीश कुमार जी से बिहार नही संभल रहा है तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने बताया कि इस मिलन समारोह कार्यक्रम में रंधीर कुमार यादव एवं उनके सैकड़ों समर्थकों ने लोजपा(रा) की सदस्यता ग्रहण की।
उक्त मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अरूण कुमार, राष्ट्रीय महासचिव डॉ सत्यानंद शर्मा, अजय अल्तमस, अनिल कुमार पासवान, बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, संगठन मंत्री ई रविन्द्र कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, अजय कुशवाहा, रमेश कुमार, डॉ प्रकाश चन्द्रा, राकेश कुमार सिंह उर्फ गबरू सिंह, वेद प्रकाश पाण्डेय, सिमांत मृणाल पासवान, मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, अनुपम पासवान, दिनेश पासवान, कुन्दन पासवान, गौरव सोनी, सौरभ पाण्डेय, चंदन यादव, प्रकाश कुशवाहा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *