डॉ. आम्बेडकर का जीवन सदियों से शोषित मानव के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए समर्पित था : पांडे

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीम राव अम्बेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन में हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी के महासचिव सह झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय पूर्व मंत्री केशव महतो कमलेश प्रदेश महासचिव मदन मोहन शर्मा अमूल्य नीरज खलखो, प्रदेश कॉंग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, सोशल मीडिया स्टेट को-ऑर्डिनेटर गजेन्द्र सिंह, अग्रणी मोर्चा संगठन एवं विभाग प्रभारी रविंद्र सिंह अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान रांची महानगर एवं रांची जिला अध्यक्ष डॉ कुमार राजा एवं डॉ राकेश किरण महतो सहित कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेड़कर को याद करते हुए उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि
हमारे प्रेरणास्रोत, संविधान निर्माता डॉ० बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर हम उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धासुमन अर्पित करते है। उन्होंने कहा की डॉ. आम्बेडकर का जीवन सदियों से शोषित मानव के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए समर्पित था। डॉ भीम राव अम्बेड़कर को किसी जाति से बांधना उनका अपमान होगा, वे महापुरूष थे तथा उन्होंने समाज में व्याप्त रूढ़िवाद एवं विषमता को समूल समाप्त करने के लिए जीवन-पर्यन्त संघर्ष किया । संविधान निर्माता बाबा साहब एक सुलझे हुए विद्वान राजनीतिज्ञ थे उन्होंनें अपने पीछे भारत के संविधान के रूप में एक मूल्यवान विरासत छोड़ा है।

प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बाबा साहब भारत के आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन के प्रति दृढ़ व प्रतिबद्ध थे उनका मानना था की व्यक्ति सुरक्षित और समृद्ध नहीं होगा, तब तक किसी समाज और देश का विकास नहीं हो सकता। बाबा साहेब ने हमेशा से शिक्षा पर जोर दिया तथा कहा कि कमजोर वर्ग के लोग जब तक शिक्षित नहीं होंगे अपने अधिकार के प्रति सजग नहीं हो सकते , वो कहते थे तुम्हारे पैरों में जुते भले ही न हो लेकिन तुम्हारे हाथों में किताब जरूर होनी चाहिए स
उन्होंनें महिला और कमजोर वर्गों के लिए समान अधिकार के लिए शंखनाद किया। समाज के प्रति उनका योगदान के लिए सदैव उनका नाम आदर के साथ लिया जाता है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनेता और समाज सुधारक के नाम से जाने जाते है। बाबा साहब पारंपरिक पेशों को छोड़कर अन्य सम्मान जनक कार्यों को करने के लिए अपने समाज के लोगों को प्रेरित किया। शोषित वर्ग के लोगों को एक नारा दिया ‘‘शिक्षित रहो, संगठित रहो’’ और अधीकारों के लिए संघर्ष करते रहो।

प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा की बाबा साहब भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान अर्थशास्त्री व क़ानूनविद, समाज के शोषित, वंचित, पीड़ित, पिछड़े वर्गों और महिलाओं के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहे।

अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान ने इस अवसर पर प्रदेश कॉंग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे को भारतीय संविधान की प्रति भेंट की और अपने संबोधन में कहा की बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर हम सभी को इस बात का संकल्प लेना चाहिए की संविधान के अनुपालन के लिए सतत प्रयत्नशील रहना होगा यही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर केदार पासवान ,वशिष्ट पासवान, राजू राम आदी ने उपस्थित नेताओं को नीला अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया पूरा कार्यालय परिसर बाबा साहब अमर रहें एवं जय भीम के नारों से गुंजायमान रहा।

मौके पर सुरेन राम, निरंजन पासवान, सुर्यकांत शुक्ला, जगदीश साहु, प्रभात कुमार, उषा पासवान, सोनी नायक विनीता पाठक संतोष कुमार, अजय सिंह, महेश कुमार मनीष, जितेन्द्र त्रिवेदी, प्रकाश राम, छोटू सिंह, सुरज कुमार पासवान, मिथलेश कुमार, संतोष महतो, विक्की ठाकुर, सेवियर खेस्स, चन्द्र रश्मी पिंगुआ, दिलावर खान, सेफ अहमद, मीरा पासवान, अजय कुमार, रामानंद केशरी, सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *