सपना ने चैंपियनशिप में झारखंड का बढ़ाया मान, 100 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान

रामगढ़ जिला के वेस्ट बोकारो घाटो की सपना कुमारी ने रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय 26वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर चैंपियनशिप में 100 मीटर बाधा दौड़ में झारखंड की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरे स्थान प्राप्त कर झारखंड और रामगढ़ का नाम रौशन कर जिला एवं प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है। सपना के इस प्रदर्शन पर खिलाडियों के साथ ही झारखंड एथलेटिक्स एशोसिएशन के सचिव सीडी सिंह और खेल विभाग के अधिकारियों ने खुशी जताई है। उनके इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। बधाई देने वालो में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, अध्यक्ष हिमांशु कुमार झा, रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी के अलावे धर्मनाथ महतो, पीसी राम, कमरूदीन, चंद्र शेखर राम करमाली, मिस मेरी, ललिता, सहदेव मांझी, जय विजय सहित जिला के सभी खेल प्रेमी शामिल थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *