65 वर्षो तक शासन के दौरान कांग्रेस लूटने के बाद भी इनकम टैक्स जमा नहीं किया: समीर उराँव

लोहरदगाः विधानसभा स्तरीय बैठक के साथ-साथ लोहरदगा भाजपा लोकसभा प्रत्याशी राज्यसभा सांसद समीर उराँव जी सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय बख्शीडिपा में किया प्रिंस कांफ्रेंस के मौके पर जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, लोकसभा सहसंयोजक सन्नी टोप्पो, पूर्व विधायक सद्धनु भगत, विधानसभा प्रभारी अनूप अधिकारी, जिला मीडिया प्रभारी पशुपतिनाथ पारस उपस्थित थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित
करते हुए समीर उराँव ने बताया कि आज का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हमारे बूथ की कार्य योजना के संबंध में था। हमारा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है नेताओं की नहीं। हमारा कोई भी निर्णय संगठन में सार्वजनिक रूप से सर्व सहमति से ली जाती है और हमारे कार्यकर्ता जनता के हित के लिए होने वाले कार्यों को लेकर लोगों के बीच जाते हैं, ना की भ्रामक तथ्यों को लेकर। आज मोदी जी ने बहुत सारी योजनाओं को चलाया है, जो कि लोगों के उत्थान के लिए बनी है और उसकी पूर्ण जानकारी हमारे संगठन के कार्यकर्ता उनके बीच जाकर बताते हैं जिसका लाभ समाज सहित देश को भी होता है। साथ ही कहा कि आजादी के 65 वर्षो तक शासन करने में कांग्रेस रही है। इतने समय तक लूटने के बाद भी इनकम टैक्स जमा नहीं किया। इनकम टैक्स के मामला में सुप्रीम कोर्ट से नोटिस किया गया। लोकतांत्रिक देश को निडरता दिखाने का कार्य किया।
इनकम की चोरी की। कांग्रेस की मानसिकता है चोरी भी करो और सीना जोरी भी करो। कई प्रकार के संस्थाओं से चोरी करने का कार्य किया गया। देश के जनता के बीच भ्रम फैलाने का कार्य करती है। भारत के संविधान के अनुरूप पालन नहीं हुआ तो सबंधित लोगों पर कार्यवायी की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। यदि नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो जेल जाना ही पड़ेगा। कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। मोदी जी ने कई योजनाओं को माध्यम से गरीबों को लाभ पहुंचाने का कार्य किए। अब कांग्रेस के पास कोई बात नहीं बची तो बेकार की पुरानी घिसे पीठे बातों को दोहरा रहे है। कई घटनाएं हुए कई परिवर्तन हुए। देश के अंदर मोदी युग आ गया है। इसलिए एक एक चीजों के लिए सरकार गरीबों, युवाओं, महिलाओं के भविष्य के लिए कार्य कर रहा है। इसलिए कांग्रेस के लोग अब कुछ नहीं बचा तो धरना और प्रदर्शन कर रही है।अब जनता जागरूक हो गई है, मोदी युग आ गया है। अयोध्या में रामलला के आने से भगवान राम के माध्यम से मोदी युग आ गया है। अब चोरी घोटाला नहीं चलने वाला हैं। अब लोग समृद्ध होकर आगे बढ़ने वाले है। मोदी के गारंटी का हमलोग गारंटी देते है कि उनकी भूमिका हर एक क्षेत्र में है। 1 से 2 माह में सर्वे समाप्त होने वाला है। जिसके बाद गुमला में भी रेल लाइन शुरू हो पाएगी।
कैसे उन्नत खेती और बेहतर बिजली व्यवस्था मिले इसके लिए भी कार्य योजना चल रहा है।
जल, जंगल, जमीन पर लोग आज राजनीति कर रहे है। परंतु मोदी जी ने जल जंगल जमीन से लोगों को कैसे जोड़े इसपर कार्य किया है। आज कई प्रकार के विपणन बाजार में उपलब्ध है आज जंगली उत्पादों उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *