कोलकाता में चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 मौत और 25 घायल; बारिश से बचने के लिए भागे थे लोग

कोलकता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शनिवार शाम चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़ मच गई। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 पुरुष, 13 महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।कोलकाता पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम बारिश शुरू हुई। इससे बचने के लिए कई लोग पंडाल के अंदर रुक गए। इसी दौरान करीब 7:40 बजे नए दर्शकों के प्रवेश की कोशिश के बीच धक्का-मुक्की होने लगी और भगदड़ मच गई।हादसे के बाद पंडाल की लाइटें बंद कर दी गईं और लोगों की एंट्री रोक दी गई। घटना के बाद कई अन्य दुर्गा पूजा पंडाल भी बंद कर दिए गए हैं। बंगाल सरकार ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 जारी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *