कांग्रेस मुख्यालय में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लगाया जनता दरबार,सुनी समस्याएं

रांची: सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में जनता दरबार लगाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर आए और मंत्री को आवेदन दे कर अपनी बातों को रखा। मंत्री ने सभी लोगों की बातों को सूना एवं त्वरित कारवाई करने के लिए अपने विभाग के संबंधित पदाधिकारियों से बात किया और सभी आवेदन के आलोक में अपने निजी सचिव को पत्राचार करने का आदेश दिया।
मौके पर मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के लिए समर्पित है, पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि जनता की समस्याओं का समाधान के लिए पूरा प्रयास किया जाए। जनता ने हम पर विश्वास जताया है तभी जाकर हम लोग सत्ता में है। कांग्रेस पार्टी ने जनता से जो वादा किया था उस वादा को पूरा करने में सफल हो रहे हैं। हमारी सरकार जन-कल्याणकारी योजनाओं को लेकर काम कर रही है, जिस से हरेक जरूरतमंद व्यक्ति को सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना जैसी महामारी में बड़े ही मुस्तैदी से काम किया हैै। जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता अपनी समस्या को लेकर आये उसका कांग्रेस के मंत्रियों के द्वारा निदान किया जाएगा। हम चाहते हैं कि व्यक्ति अपनी समस्याओं से हमलोगों को अवगत कराये ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित तौर पर कारवाई कर समाधान करायें। जब से हमारी सरकार बनी है अपने विभाग को चुस्त-दुरूस्त करने में कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ा है।
गौरतलब है की झारखंड में जनता के बीच पकड़ मजबूत करने के लिए कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को प्रत्येक महीने कांग्रेस मुख्यालय में जन सुनवाई करने का आदेश दिया है। उसी कड़ी में आज जनता दरबार लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *