जैवलिन डे पर राज्य स्तरीय जैवलिन थ्रो में साहिबगंज जिले को एक स्वर्ण सहित 3 पदक

साहिबगंज
नीरज चोपड़ा द्वारा 7 अगस्त 2021 को टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने की खुशी में देश में 7 अगस्त को जन्मदिन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर झारखंड एथलेटिक्स संघ रांची के द्वारा रामगढ़ के रजरप्पा में आयोजित प्रथम कैलेंडर के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 16 वर्ष आयु वर्ग विवेक कुमार ने स्वर्ण पदक और नीरज कुमार यादव ने रजत पदक हासिल कर साहिबगंज का नाम बढ़ाया वहीं दूसरी ओर 18 वर्ष आयु वर्ग में सचिन कुमार यादव ने रजत पदक जीत साहिबगंज जिले को 3 पदक दिलाने में कामयाबी हासिल की। विजेता खिलाड़ियों को स्थानीय सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के द्वारा सम्मानित कर हौसला अफजाई किया गया।
साहिबगंज जिले की इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार सचिव माधव चंद्र बोस घोष उपाध्यक्ष कल्याण श्रीवास्तव अध्यक्ष ओम तत्सत संतोष कुमार योगेश यादव कोच अशोक कुमार पूर्व अंतरराष्ट्रीय जेवर फजल अंसारी अमर यादव आदित्य कुमार वीरेंद्र कुमार बमबम कुमार सहित खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *