‘मंगलम’ के रूप में फिर जीवंत हुआ रूसी क्लब, बीएसएल की विरासत को मिला नया आयाम

बोकारो -बीएसएल के सेक्टर–4सी स्थित पुराने रूसी क्लब को ‘मंगलम’ के नाम से पुनः शुरू किया गया है। मंगलम परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में अधिकारियों ने इसे संयंत्र की सामाजिक–सांस्कृतिक धरोहर के पुनर्जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
नगर सेवा भवन के सीजीएम कुंदन कुमार और संचार प्रमुख मणि कांत धान धान ने बताया कि लंबे समय से अनुपयोगी पड़ी इस संपत्ति को पुनः सक्रिय कर बीएसएल की एक महत्वपूर्ण पहचान को वापस लाया गया है। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।अधिकारियों के अनुसार 19 जनवरी 2026 के कार्यालय आदेश के तहत मंगलम में बीएसएल/सेल कर्मचारियों सहित अन्य संस्थानों द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक, आधिकारिक एवं निजी कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। बुकिंग प्रथम आओ–प्रथम पाओ के आधार पर होगी और निर्धारित शुल्क अग्रिम जमा करना होगा।
उन्होंने कहा कि मंगलम के संचालन से शहर को एक सुव्यवस्थित आयोजन स्थल मिलेगा और बीएसएल की सामाजिक–सांस्कृतिक विरासत को नई मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *