सत्ता के लिए भत्ता दे सकती है सरकार : सुदेश महतो

रांची/ लोहरदगा: सरकार ने जनता की उम्मीदों को तोड़ा है। जनता ने इन्हें सेवा का अवसर दिया था लेकिन उस अवसर का प्रयोग इन्होंने अपनी विरासत बनाने और खुद का विकास करने के लिए किया। अपने भविष्य को लेकर चिंतित युवा जेएसएससी परीक्षा की तिथि को बदलने समेत अन्य मांगों को लेकर आज धरने पर बैठे हैं और सरकार के पास उनकी बात सुनने तक का समय नहीं है। युवाओं के सपनों को बेचने वाली इस सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में युवा हित के लिए कोई काम नहीं किया। सरकार सत्ता के लिए युवाओं को भत्ता दे सकती है।

उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने लोहरदगा के पुराना नगर भवन में आयोजित युवा सह नगर सम्मेलन में कही। इस दौरान कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।

उन्होंने कहा कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, अपराध, अराजकता, बेरोजगारी और पलायन इस सरकार की पहचान बन गई है। सरकार का विकास धरातल पर नहीं सिर्फ विज्ञापनों पर दिखाई देता है। इनकी गलत नीतियों और विकास को लेकर इच्छाशक्ति की कमी के चलते राज्य विकास के मानकों पर पिछड़ गया है। वोट कमाने वाली चीज है पर सरकार वोट खरीदने की तैयारी कर रही है।

खनन के साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में भी लोहरदगा में विकास की असीमित संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को हकीकत में बदलने के लिए बेहतर नेतृत्व की आवश्यकता है। यहां की जनता ने बड़ी उम्मीद के साथ प्रशासनिक अनुभव रखने वाले नेता को अपना मत दिया लेकिन उन्होंने इस क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया। पिछले पांच सालों में यहां लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था भी बिगड़ी है। यह समय झारखंड आंदोलनकारी कमल किशोर भगत के सपनों को आवाज़ देने और उसे हकीकत में परिवर्तित करने का है। हमारा संकल्प लोहरदगा को उसकी क्षमता अनुरूप तैयार करना का है।

सभी कार्यकर्ता लोहरदगा में आवश्यक राजनीतिक परिवर्तन के लिए संकल्पित होकर कार्य करें। हमारी तैयारी राज्य की दशा और दिशा बदलने की है। हम सभी को अपने वोट के अर्थ और महत्व समझना होगा। हर एक वोट राज्य की वर्तमान परिस्थिति को बदलने का दमखम रखता है। कार्यकर्ता जनता की शक्ति का एहसास दिलाने और राज्य की वदाख़िलाफियों को उनके सामने रखने का कार्य करें।

  • सुदेश महतो ने कमल किशोर भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

लोहरदगा पार्टी कार्यालय स्थित आजसू पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष सह लोहरदगा के पूर्व विधायक झारखंड आंदोलनकारी कलम किशोर भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सुदेश कुमार महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कमल दा के विचारों और उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को पूरा करना हमारा दायित्व। जीवन भर उन्होंने राज्यहित के लिए कार्य किया। उनके सोच के अनुरूप विकसित लोहरदगा बनाने के लिए हर एक कार्यकर्ता कमर कस ले।

इस मौके पर केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव सह लोहरदगा विधानसभा प्रभारी नीरू शांति भगत, लोहरदगा चुनाव प्रभारी जितेंद्र सिंह, केंद्रीय महासचिव संजय रंजन, केंद्रीय संगठन सचिव एस अली, केंद्रीय सचिव आशुतोष तिवारी, केंद्रीय सचिव गोपीनाथ सिंह, केंद्रीय सचिव भरत काशी, मोशिन खान, सूरज अग्रवाल, अंजू देवी, बोनिफास कुजूर, लोहरदगा जिला अध्यक्ष ओम भारती, गुमला जिला अध्यक्ष दिलीप साहु, लोहरदगा महिला जिला अध्यक्ष अनिता साहू, गौतम सिंह, अमित कुमार, मनीष लाल शाहदेव, अमरजीत सिंह, कवलजीत सिंह, पवन प्रजापति, महेंद्र महतो, बबलू महतो, विलियम कुजूर, विजय उरांव, परमेश्वर भगत, अशोक साहू, कार्यकारी, राजन मेहता कौशल सिंह, राजकुमार यादव, शाहिद अंसारी, निराली छोटू, सागर वर्मा, मनोज गुप्ता, मानना, सरस्वती देवी, विजय उरांव, जहांगीर, अमन, कौशल, अमन समेत अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

इन्होंने ली सदस्यता : प्रमोद उरांव, बंधन उरांव, बिरसा उरांव, अशोक उरांव, निर्माण उरांव, रति उरांव, अशोक उरांव, नितेश उरांव, राजकुमार उरांव, अमृत उरांव, राजेश उरांव, सूरज उरांव, बंदे पुरम, सुखराम उरांव, मंगलेश्वर उरांव समेत कई युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *