पेशरार में ग्रामीण महिलाओं ने पुलिस जवानों की कलाई में बांधी राखी

पेशरार-लोहरदगा: जिले के पेशरार थाना में सुदूरवर्ती क्षेत्र पेशरार की महिलाओं ने पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांध कर रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार मनाया। इस मौके पर पेशरार थाना प्रभारी अख़्तर अली और अन्य जवानों ने महिलाओं को मिठाई खिलाते हुए उनकी रक्षा करने का वचन दिया। मौके पर सुदूरवर्ती क्षेत्र के महिलाओं ने कहा कि देश के सैनिक और पुलिस जवान निरंतर अपनी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं, ताकि हम त्योहार और उत्सव सुरक्षित तरीके से मना सकें। पुलिस के जवान त्योहारों में भी अपने परिवार से दूर रहते हैं। देश की सेवा में लगे पुलिस की कलाई सुनी ना रहे, इसलिए राखी बांध कर रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार मनाया गया। वो हमारी रक्षा करते हैं, तो पुलिस की रक्षा ईश्वर करें, यही भगवान से प्रार्थना की गई
महिलाओं ने कहा कि पुलिस आम लोगों की रक्षा कर सके, आम लोगों के साथ-साथ हम बाहर निकलने वाली महिलाओं की रक्षा भी पुलिस करें। सड़क पर निकले तो उन्हें किसी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। इसके लिए पुलिस जवानों की सुरक्षा के लिए कामना की गई।

थाना प्रभारी ने दिया रक्षा का वचन

पेशरार थाना प्रभारी ने कहा कि महिलाओं के द्वारा पुलिस के अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी गई है। राखी के साथ रक्षा बंधन त्यौहार पर हमने वचन दिया है कि उनकी और आम लोगों की सुरक्षा के प्रति हम सदैव तत्पर रहेंगे। बता दें कि त्योहारों या उत्सवों पर भी पुलिस के जवान सदैव आम लोगों की सुरक्षा के लिए डटे रहते हैं। हम आम लोग त्योहार मना सके, इसलिए वे खुद अपने परिवार के साथ त्योहार नहीं मना पाते।इसिलिए लोहरदगा के पेशरार की महिलाओं ने पुलिस जवानों को राखी बांधी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *