राजद के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश यादव और पूर्व मंत्री श्याम रजक का झारखंड दौरा तीन फरवरी को

रांची: झारखंड में मिशन 2024 की तैयारी में सभी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता जुट गए हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल भी इसकी तैयारी को लेकर कसरत शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में तीन फरवरी को झारखंड राजद प्रभारी जयप्रकाश यादव और पूर्व मंत्री श्याम रजक झारखंड दौरे पर आएंगे। दोनों नेता प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर संगठन मजबूती पर दिशा निर्देश देंगे। राजद के महासचिव सह पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव ने जानकारी देते हुए बताया की 12 फरवरी को बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का झारखंड दौरा है। उनके आगमन पर भव्य कार्यक्रम की तैयारी को लेकर तीन को बैठक होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से मैदान में उतरेगी। संगठन में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाने और दिशा निर्देश देने तेजस्वी यादव झारखंड आ रहे हैं। वे सभी नेताओं ,कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और संगठन पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *