केन्द्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल सफल :-राजद

केन्द्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के विरोध में देश के तमाम मजदूर संगठनों नें 28 और 29 मार्च को आम हडताल की घोषणा की है, इस देश व्यापी हड़ताल को झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता का भी समर्थन था!देश के आम आवाम ने मजदूर संगठनों द्वारा आज का आहुत हड़ताल को समर्थन रहा जिससे हड़ताल सफल रहा!
झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार के गरीब विरोधी नीतियों से देश की जनता त्रस्त है चाहे नव जवान हों,किसान हों या आम आवाम हों सभी परेशान है!
केन्द्र सरकार सभी संस्थानो को पूंजीपतियों के लाभ के लिये निजी करण करने पर तुली है दुसरी ओर देश की जनता महंगाई से भी त्रस्त है ! इसलिये देश की जनता का भी हड़ताल का पूरा समर्थन मिला!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *