मंत्री सुमित कुमार सिंह के साले के शादी समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री देर रात तक लगा रहा अति विशिष्ट लोगों का तांता

पटना। बिहार सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री सुमित कुमार सिंह के मंझले साले राज कुमार सिंह उर्फ राज बाबू के शादी समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ बुधवार की देर शाम पटना के आरपीएस मोर अवस्थित किसान पैलेस पहुंचे। जहां उन्होंने वर वधू को आशीर्वाद दिया। सर्व विदित हो कि देश और विदेश तक में यूथ आइकॉन अवार्ड प्राप्त कर चुके बिहार के युवा उद्यमी राज बाबू की शादी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ज्योत्सना सिंह के साथ संपन्न हुई। छपरा जिले के सोनपुर अनुमंडल के बरबट्टा में राजा साहब के नाम से मशहूर स्वर्गीय लग्न देव सिंह के पौत्र व वरिय अधिवक्ता ओम कुमार सिंह के पुत्र इंजीनियर राजकुमार सिंह के विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावे मंत्री संजय झा जमा खान लेसी सिंह सुरेंद्र राम जयंत राज सिवान सांसद कविता सिंह के पति अजय सिंह विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू पटेल संजीव कुमार सिंह विधान पार्षद अजय सिंह पूर्व सांसद पप्पू यादव पूर्व विधायक जमुई अजय प्रताप सिंह समेत दर्जनों की तादाद में सत्ता और विपक्ष के विधायक विधान पार्षद सांसद और बिहार सरकार के आला अधिकारी, चिकित्सा उद्योगपति शिक्षाविद सामाजिक कार्यकर्ता और बिहार के मीडिया के कई बड़े चेहरे उपस्थित रहे बिहार सरकार में विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री सुमित कुमार सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री सुमित कुमार सिंह के ससुर वरीय अधिवक्ता ओम कुमार सिंह कुवर दिप कुमार सिंह, युवराज सिंह ऋतुराज सिंह रुद्र प्रताप सिंह समेत कई गणमान्य उपस्थित थे सर्व विदित हो कि सोनपुर के मेले के इतिहास के साथ राजा साहब स्वर्गीय लगन देव सिंह के परिवार का इतिहास जुड़ा हुआ है। लग्न देव बाबू के अथक प्रयास से ही संपूर्ण का विकास संभव हो पाया इनके ही निजी जमीन में सोनपुर स्टेशन डीआरएम ऑफिस समेत कई महत्वपूर्ण कार्यालयों का निर्माण हुआ। बिहार सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री सुमित कुमार सिंह की शादी लगन देव बाबू की पोती सपना सिंह से हुई है। सुमित कुमार सिंह सारण जिले के प्रभारी मंत्री भी है। इस आशय की जानकारी मंत्री सुमित कुमार सिंह के निजी मीडिया प्रभारी अनूप नारायण सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *