बाबा के दरबार में राजद विधायक नीलम सिंह, अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने लगाई अर्जी, जवाब सुन झूम उठी

पटना : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में अर्जी लगा दी है। इस दौरान भोजपुरी क्वीन ने बंद लिफ़ाफ़े में बाबा को अपने दिल का हाल बता दिया। वहीँ बाबा ने भी पर्ची निकाल कर अक्षरा सिंह को उनके सारे सवालो का जवाब दे दिया। जिसे सुनकर भोजपुरी एक्ट्रेस ख़ुशी से झूम उठी और बाबा के लिए गीत गुनगुनाने लगी। इस मौके पर अक्षरा सिंह के साथ उनके परिवार के लोग भी मौजूद रहे। अक्षरा सिंह ने बाबा के सामने भक्ति गाना गाया।
अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में अक्षरा सिंह बाबा बागेश्वर के सामने गीत गा रही हैं। गीत के बोल हैं ‘मैं शरण तिहारी, लाज रखियो मां इस दुखिया की शरण तिहारी’
उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि जिनको दुनिया सुनने के लिए बेताब है, उन्होंने मुझे सुन लिया। यह बहुत बड़ी बात है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ उनके पिता बिपिन सिंह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी नीचे बैठे नजर आ रहे हैं। भोजपुरी अदाकारा ने वीडियो में ‘जयश्रीराम’ का हैशटैग लगाया है। इसके साथ ‘बाबा बागेश्वर की जय’ लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *