राजद प्रमुख लालू प्रसाद देवघर पहुंचे,हवाई अड्डे पर राजद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

देवघर: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी रविवार को पहुंचे देवघर। हवाई अड्डे पर हजारों राजद के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े , गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। एयर पोर्ट से लेकर देवघर परिसदन तक जन सैलाब उमड़ पड़ा। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और श्रीमती राबड़ी देवी को देखने के लिए जगह जगह ढोल नगाड़े और गाजे बाजे साथ सड़क के किनारे से अभिवादन करने से नहीं थक रहे थे ।सभी का अभिवादन कर रहे थे स्वीकार। देवघर हवाई अड्डा पर हजारों नेताओं कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।स्वागत में झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव,प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव,प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव,झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोगता, बादल पत्रलेख,पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व सांसद घुरन राम राष्ट्रीय महासचिव अभय कुमार सिंह, चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव, पूर्व विधायक रामदेव यादव,श्रीमती कल्पना देवी,युवा के अध्यक्ष रंजन यादव,प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, श्यामदास सिंह, महिला अध्यक्ष रानी कुमारी, एसइरफान अंसारी,शिवनाथ यादव,अवधेश यादव, भूतनाथ यादव , विजय राम,सुनील यादव रामकुमार यादव,चंद्रशेखर भगत अनिल यादव, मुकेश यादव सहित हजारों की संख्या में नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।हवाई अड्डा से आने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने झारखंड के कोने कोने से आए राष्ट्रीय जनता दल के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से किए मुलाकात ,सभी के जाने हालचाल और सभी को दिया संगठन मजबूत करने का कड़ा निर्देश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *