रिटर्निग ऑफिसर पीआरओ प्रकाश जोशी मतपेटी लेकर दिल्ली हुए रवाना,19 को होगी मतों की गिनती

रांची: झारखण्ड प्रदेश रिटर्निग ऑफिसर पीआरओ प्रकाश जोशी आज मतपेटी लेकर दिल्ली प्रस्थान कर गए,जहां कल 19 अक्टूबर को एआईसीसी नई दिल्ली कार्यालय में पूरे देश के डेलीगेट्स के मतों की गिनती की जाएगी एवं देर शाम तक अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू मतगणना में शामिल होने एवं नये अध्यक्ष को बधाई देने के लिए नई दिल्ली प्रस्थान कर गए हैं।
हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूरे देश में पीसीसी डेलीगेट्स ने अपने मतों का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। कांग्रेस पार्टी संवैधानिक मर्यादाओं के निर्वहन के साथ-साथ अपने पूर्वजों द्वारा देश की सबसे पुरानी राजनीतिक दल कांग्रेस पार्टी अपने दल के अंदर भी चुनावी व्यवस्थाओं को लोकतांत्रिक तरीके से अपनाने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत स्तंभ के रूप में मलिकार्जुन खरगे देश के लिए, पार्टी के लिए एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए वरदान साबित होंगे।
कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा खड़गे की विजय सुनिश्चित है, और कल 19 शाम को उनकी उद्घोषणा के उपरांत झारखंड के कांग्रेस जनों की ओर से उन्हें बधाई दी जाएगी एवं झारखंड की संस्कृति का प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया जाएगा, उन्होंने कहा खड़गे के नेतृत्व में देश में जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ और मजबूती से संघर्ष का आगाज किया जाएगा।
कांग्रेस नेता डा.राजेश गुप्ता छोटू ने कहा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के मार्गदर्शन में पार्टी सबको साथ लेकर चलेगी।देश अब कांग्रेस नेतृत्व की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। मल्लिका अर्जुन खड़गे के अध्यक्ष के रुप में झारखंड भी लाभान्वित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *