निर्देशक प्रभारी प्रिय रंजन के नेतृत्व में जनवरी में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

बोकारो – बोकारो स्टील प्लांट ने जनवरी 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कैलेंडर वर्ष की मजबूत शुरुआत की। रॉ मटेरियल हैंडलिंग प्लांट, आयरन मेकिंग, स्टील मेकिंग, रोलिंग मिल्स और डिस्पैच समेत लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रों में अब तक के सर्वश्रेष्ठ मासिक रिकॉर्ड दर्ज किए गए। कई उत्पादन इकाइयों ने रेटेड DPR क्षमता से अधिक उत्पादन कर परिचालन दक्षता और टीमवर्क का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।माह के दौरान हॉट मेटल, क्रूड स्टील, HR कॉइल, PLTCM, SPM-III, HDGL-III और CR सेलेबल उत्पादन में नए कीर्तिमान बने। फिनिश्ड स्टील और सेलेबल स्टील के उत्पादन के साथ-साथ डिस्पैच में भी रिकॉर्ड स्तर हासिल हुआ, जिससे संयंत्र की विश्वसनीयता और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता और मजबूत हुई। ग्रेन्युलेटेड स्लैग के डिस्पैच में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो संसाधनों के बेहतर उपयोग को दर्शाती है।निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने इस उपलब्धि के लिए बोकारो स्टील के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास, अनुशासन और उच्च मानकों के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न शॉप्स का भ्रमण कर उन्होंने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया और आने वाले समय में भी नए उत्पादन मानक स्थापित करने के लिए इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *