भारत की महामहिम के स्वागत में तैयार झारखंड,साढ़े आठ बजे रांची से पहुंचेंगी उलिहातू,तैयारी पूरी

खूंटी : जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मंगलवार को खूंटी के उलिहातू पहुंचेंगी। उनके स्वागत एवम अभिनंदन के लिए पूरा झारखंड तैयार है। खासकर भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली के लोग तो काफी बेसब्री से इंतजार में हैं,वहां उत्साह का माहौल है।
महामहिम मंगलवार को सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी और यहां से 8 बजकर 30 बजे सेना के हेलीकॉप्टर से उलिहातू गांव के लिए रवाना होंगी। सुबह 8 बजकर 50 मिनट से 9 बजकर 40 मिनट तक उलिहातू में रहने के बाद वापस रांची आएंगी और यहां से मध्यप्रदेश के जबलपुर के लिए रवाना होंगी।
द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड में राज्यपाल रहते हुए भी भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू का दौरा किया था। अब राष्ट्रपति के रूप में उनके आगमन को लेकर उलिहातू गांव और आस-पास उत्साह का माहौल है।

बता दें कि पूर्व में राष्ट्रपति का 14 एवं 15 नवंबर को दो दिवसीय झारखंड दौरे का कार्यक्रम था। वह 15 नवंबर को झारखंड के स्थापना दिवस पर रांची में राज्य सरकार की ओर से आयोजित होने वाले राजकीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने वाली थीं, लेकिन रविवार देर शाम राज्य सरकार के पास राष्ट्रपति के संशोधित कार्यक्रम की सूचना पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *